Posts

Showing posts from September, 2021

रियान हैदर और इशिता बनीं फैशनेबल आइकॉन बिहार 2021 की विनर

Image
फैशनेबल आइकॉन बिहार 2021 का फिनाले संपन्न रियान हैदर और इशिता बनीं फैशनेबल आइकॉन बिहार 2021 की विनर  सिहेक्ट मीडिया पटना बिहार से कुंदन कुमार की ख़ास खबर :-  बिहार की वीआर कंपनी द्वारा फैशनेबल आइकॉन बिहार 2021 का फिनाले पटना हवेली में संपन्न हो गया। वहीं इस शो का ग्रूमिंग होटल विस्टा में किया गया। शो में 100 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें टॉप 30 प्रतिभागियों को फिनाले में परफॉर्मेंस करने का मौका मिला। शो के डायरेक्टर सनी मैक्स, को-डायरेक्टर यश राज, फाउंडर राजू राज, ऑर्गनाइजर रवि राज, को-ऑर्गनाइजर रतन राज सक्सेना थे। टीम सदस्य में साक्षी और प्रियांशु ने योगदान दिया। वहीं राहुल राजा शेखरन, क्रिस्टीना बीजू, नितिन आहूजा और स्वराज पांडे शो के मुख्य जज के रूप में अपनी भूमिका निभाई। कार्यक्रम में बेनेल्ली पटना के रवींद्र सर, जेएमबी सर्जिकल के मालिक अंश भारद्वाज, कावासाकी पटना के मार्केटिंग हेड, ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार, एनके फोटोस् टूडियो के मालिक निरंजन कुमार मौजूद थे। वहीं मुख्य अतिथि के रूप नया स्टार क्लब के निर्देशक विजय लक्ष्मी  में म

पंखा बिजली गाना रांझा म्यूजिक से रिलीज होते ही हुआ वायरल।

Image
सिहेक्ट मीडिया नई दिल्ली से राजेश चौहान की खास खबर :- हरियाणवी सुपर स्टार कलाकार रुचिका जांगिड़ का पंखा बिजली गाना राव इंदरजीत सिंह की कंपनी रांझा म्यूजिक से रिलीज होते ही वायरल हो गया है और  इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, गाना रिलीज होते ही कई लाखों बार देखा जा चुका है।  जानी मानी हरियाणवी सिंगर रुचिका जांगिड़ का नया गाना पंखा बिजली कुछ समय पहले ही रिलीज हुआ है और अब यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस गाने की खास बात ये है कि इसे आवाज भी रुचिका ने दी है और उन्‍हीं पर इसे फ‍िल्‍माया गया है। रुचिका के साथ इस गाने में हर्ष गहलोत नजर आए हैं। इस गाने में रुचिका और हर्ष गहलोत की जुगलबंदी काफी जम रही है। दोनों नोकझोंक कर रहे हैं।    गाने के बोल फरिस्ता ने लिखे हैं जबकि म्‍यूजिक GR म्यूजिक का है और राव इंद्रजीत सिंह ने गाने को प्रोड्यूस किया है। इस शानदार गाने को कुछ ही समय में कई लाखों बार देखा जा चुका है।

भारत के सहयोग से नेपाल में बने 6 स्कूलों का हुआ उद्घ।

Image
  सिहेक्ट मीडिया नई दिल्ली से शाश्वत तिवारी की खास खबर :-  पड़ोसी देश नेपाल में शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में भारत लगातार काम कर रहा है। इस कड़ी में गुरुवार को भारतीय विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (उत्तर) अनुराग श्रीवास्तव ने पड़ोसी देश नेपाल में गुरुवार को 6 स्कूलों का उद्घाटन और एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया जो नेपाल के बागमती प्रांत के कावरेपलंचोक जिले में स्थित है। इस बारे में नेपाल स्थित भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर जानकारी दी है।  * भारत की मदद से बनाए जा रहे एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया गया शिलान्यास अपने ट्वीट में दूतावास ने कहा कि अनुराग श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव (उत्तर), विदेश मंत्रालय ने आज कावरेपलंचोक में 6 स्कूलों का उद्घाटन किया। दूतावास ने बताया कि ये स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में पुनर्निर्माण परियोजनाओं के लिए नेपाल को दिए गए 50 मिलियन अमेरिकी डालर के अनुदान के हिस्से के रूप में बनाया गया है। एक अन्य ट्वीट में दूतावास ने बताया कि कावरेपलंचोक के खोपासी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के शिलान्यास के साथ काम शुरू हो गया है। दूतावास ने आगे कहा कि इस स्

संदेश चौक पर थानाध्यक्ष का पुतला दहन करते भाकपा माले सदस्य।

Image
 सिहेक्ट मीडिया :- सन्देश भोजपुर बिहार से अरुण कुमार ओझा की खास खबर । सिहेक्ट मीडिया :- सकडडी नासरीगांज स्टेट हाइवे 81 पर संदेश नहर पुल के समीप चौक पर पुलिस दमन समेत कई गम्भीर आरोप लगाते हुए भाकपा माले सदस्यों ने पार्टी थानाध्यक्ष का पुतला जलाया। जिसकी अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड सचिव जीतन चौधरी ने किया। एक प्रेस रिलीज देते हुए इन्होंने बताया थानाध्यक्ष दीपक कुमार झा आए दिन बाज़ार के बेकसूर व्यवसायिक को गाली गलौज मारपीट करते हैं, वे प्रखंड के चोर दलालों को संरक्षण देते हैं,थाना क्षेत्र के कई जगहों पर शराब बिक्री होता है, साथ ही सरीपुर गांव के बालू घाट से थानाध्यक्ष दीपक कुमार झा वसूली करते हैं । वैसे थानाध्यक्ष दीपक कुमार झा को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए। कहा संदेश विस्कोमान भवन में रसायनिक यूरिया खाद ब्लैक किया जा रहा है, साथ ही रसायनिक यूरिया खाद वितरण में धांधली किया जा रहा है वैसे धांधली करने वाले मैनेजर व पदाधिकारी को पार्टी बरख़ास्त करने की मांग कर रही थी। मौके पर मेघनाथ पासवान,संजय गुप्ता, नीलम कुंवर के अलावा कई लोग मौजूद थे।

सहार सूर्य मंदिर में अपने पुत्र के दीर्घायु उम्र के लिये सभी माताओं ने जितिया ब्रत का पूजा अर्चना किया ।

Image
 सिहेक्ट मिडिया भोजपुर सहार से विनकटेश शर्मा के खास रिपोर्ट।   सिहेक्ट मीडिया :  भोजपुर जिला के सहार प्रखंड के सहार सोन नदी के किनारे सूर्य मंदिर पर हजारों की संख्या में महिला उपवास रह कर सोन नदी में स्नान कर सहार सूर्य मंदिर में अपने पुत्र के दीर्घायु उम्र के लिए भगवान भास्कर का दर्शन कर सभी माताओं ने  जितिया ब्रत किया है।                               पूछता है सहार की जनता हजारों हजार की भीड़ में अंचलाधिकारी स्नेही सोनल  ने ब्रत धारियों के लिए क्या ब्यास्था की। यदि करोना गाइडलाइन का पालन करना था । तो पहले ही सूचित करना चाहिए था। इस जितिया पर्व पर अंचलाधिकारी स्नेही सोनल ने प्रशासन को किसी तरह का गाइडलाइन नहीं दिया । जिसके कारण अचानक हजारों की संख्या में भीड इकट्ठा हो गया।          इतना ही नही  यह  ही जानना  चाहती है की सहार की जनता अंचलाधिकारी स्नेही सोनल से कि हम किसानों का दाखिल खारिज एवं परिमार्जन कार्य कब और कैसे होगा। जबकि आप अंचलाधिकारी होकर सप्ताह में एक दिन अंचल कार्यालय में आती है एवं सहार अंचल कार्यालय में सुजीत कुमार किस पद पर है। जो कि दाखिल खारिज के लिए किसानों से  रुपया

मैक्सिको पहुंचे विदेश मंत्री राष्ट्रपति लोपेज़ ओब्रेडोर की मुलाकात।

Image
सिहेक्ट मीडिया नई दिल्ली से शाश्वत तिवरी व रिज़वान रज़ा  की खास खबर:-  सिहेक्ट मीडिया नई दिल्ली :    विदेश मंत्री डॉ0 एस0 जयशंकर ने सोमवार को मैक्सिको के राष्ट्रपति मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर से मुलाकात की। वह लातिन अमेरिका देश की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं जिसका मकसद व्यापार , निवेश और अन्य क्षेत्रों में दविपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देना है। जयशंकर ने ट्वीट किया दो महादवीप। दो सभ्यताएं। साझा चिंताएं। मैक्सिको शहर में रिटर्ड हेरिटेज पर एक कार्यक्रम में भाग लिया। वहां राष्ट्रपति लोपेज ओबेडोर से मिलकर खुशी हुई। जयशंकर ने ट्विटर पर राष्ट्रपति के साथ अपने फोटो भी साझा किए। कार्यक्रम में विदेश मंत्री जयशंकर ने प्रथम महिला बीट्रिज गुतिरेज़ मुल्लेर, विदेश मंत्री मार्सेलो एनाई और रक्षा मंत्री लुइस क्रेसेंसियो सैंडोवल के साथ अपने फोटो भी साझा किए हैं। विदेश मंत्री के रूप में जयशंकर की उत्तरी अमेरिकी देश की यह पहली यात्रा है।  मैक्सिकों के वित्त एवं सार्वजनिक ऋण मंत्री रोगेलियो रामिरेज डी ला ओ ने उनका स्वागत किया, जिनके साथ उन्होंने कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने के मैक्सिको के प्रयासों पर चर्च

बॉलीवुड के बेमिसाल कॉमेडियन महमूद के जन्म दिन (29 सितंबर) पर खास....... ***

Image
सिहेक्ट मीडिया मुम्बई से काली दास पांडेय की खास खबर -                               कॉमेडी किंग : महमूद 'हमजोली', 'पड़ोसन', 'ससुराल', 'आंखें', 'दो फूल जिंदगी', 'गुमनाम', 'दिल तेरा दीवाना', 'प्यार किये जा', 'लव इन टोकियो', 'भूत बंगला', 'वारिस', 'पारस' 'मैं सुंदर हूं', 'कुंवारा बाप' और 'वरदान' जैसी कई हिट फिल्मों में काम कर चुके बॉलीवुड के बेमिसाल कॉमेडी अभिनेता महमूद साहब ‌का जन्म 29 सितंबर, 1932 को हुआ था। अभिनेता महमूद अली ऐसी शख्सियत थे जिन्होंने हास्य के विभिन्न रंगों को बिखेर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। वैसे तो महमूद ने हर तरह की भूमिकाओं को बखूबी निभाया लेकिन कॉमेडी से सरोबार उनके किरदारों को अलग पहचान मिली। महमूद ने फिल्मों में चार दशक तक काम कर 300 से भी अधिक फिल्मों में अपने अभिनय और हास्य शैली से बतौर कॉमेडियन एक अलग शैली बनाई।  बॉलीवुड के पहले मेल डांसर अभिनेता मुमताज अली के पुत्र महमूद अली अपने शुरूआती दौर में खूब संघर्ष किया। इन्होंने कई साल तक जूनियर आ

भारत ने कंबोडिया में ग्रामीण जलापूर्ति के लिए 1500 हैंडपंपों की स्थापना की

Image
 सिहेक्ट मीडिया नई दिल्ली से शाश्वत तिवारी व रिज़वान रज़ा की खास खबर:-  सिहेक्ट मीडिया नई दिल्ली:  भारत द्वारा चलाई जा रही परियोजना ''कंबोडिया में ग्रामीण जलापूर्ति में वृद्धि के लिए 1500 हैंडपंप की आपूर्ति एवं स्थापना'' का अंतिम चरण पूरा हो गया है। इसको लेकर सोमवार को एक आभासी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके तहत ये हैंडपंप कंबोडिया की जनता को सौंप दिया गया। इस समारोह की अध्यक्षता भारत के विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह और कंबोडियाई ग्रामीण विकास मंत्री डॉ औक राबुन ने की। ------------------------------ आभासी समारोह में भारत के विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने कंबोडिया की जनता को सौंपा हैंडपंप ------------------------------ भारत सरकार ने 100 प्रतिशत अनुदान के माध्यम से इस परियोजना को वित्तपोषित किया है। इस बारे में भारतीय विदेश मंत्रालय एक बयान जारी कर बताया है कि कंबोडिया के 2 प्रांतों, त्बौंग खमुम और बन्तेय मीनचे में 1500 हैंड पंपों की आपूर्ति और स्थापना की आवश्यकता थी। इस परियोजना से 433 गांवों की लगभग 4,00,000 की आबादी लाभान्वित हुई है। इससे स्वच्छ पेज

वरिष्ठ साहित्यकार उदय कान्त पाठक को श्रद्धांजलि दी गयी।

Image
सिहेक्ट मीडिया :- नयी दिल्ली,28 सितम्बर 2O21(एजेंसी)।वरिष्ठ साहित्यकार उदय कान्त पाठक को आज उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर याद किया गया एवं भावभीनी श्रद्धाजंलि दी गयी। राष्ट्रीय राजधानी के वसुंधरा में आयोजित एक कार्यक्रम में स्वर्गीय पाठक के परिजनों के अलावा काफी संख्या में साहित्यकारों, लेखकों, शिक्षकों एवं पत्रकारों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी ।  तिथि के अनुसार उनकी  पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव बिहार के मधुबनी जिले के भेजा गाँव में अगले माह कर्म एवं विशाल ब्रह्म बभोज का आयोजन किया जाएगा।एल.एस.

चर्चाओं के बीच : साहित्य की मीरा पूजाश्री।

Image
सिहेक्ट मीडिया मुम्बई से काली दास पांडेय की खास खबर :- राजस्थान की तपती रेत को रौंद कर मायानगरी मुम्बई तक पहुंचने वाली लेखिका पूजाश्री ने अपने साहित्य में भारत की कला संस्कृति को सरंक्षित करते हुए फ़िलवक्त उसके प्रचार प्रसार में गतिशील हैं। हिंदी और राजस्थानी दोनों भाषाओं में 18 से अधिक पुस्तकों को सृजित करने वाली पूजाश्री का जन्म 29 मार्च 1951 को हुआ था। बचपन से ही विचारों को, भावनाओं को अपने शब्दों से स्वरूप प्रदान करने वाली पूजाश्री मास्टर ऑफ आर्ट्स में साहित्यरत्न हैं। हिंदी,संस्कृत,राजस्थानी,उर्दू और मराठी भाषा पर पूर्ण अधिकार रखती हैं।  साथ ही साथ  आज के हिंदी साहित्य में सर्वोच्च स्थान रखती हैं। पूजाश्री निर्भीकता से अपनी लेखनी से समाज की कुरीतियों, नीतियों पर प्रहार करने से भी नहीं चूकतीं और अपनी साहित्यिक यात्रा जारी रखी हुई हैं। 'पनघट'(काव्य संग्रह), 'रेखाएं'(काव्य संग्रह), 'रेत है रातनालीअ'(राजस्थानी काव्य संग्रह), ' नारी यदि चाहे तो'(कहानी संग्रह), 'मेरे आराध्य'(भक्ति काव्य संग्रह), 'देश मेरे'(देश भक्ति गीत), 'राम कथा और तु

किसानों के समर्थन में भारत बंद पर भाकपा माले ने किया चक्काजाम।

Image
सिहेक्ट मिडिया भोजपुर सहार से विनकटेश शर्मा के खास रिपोर्ट :- भोजपुर जिला के सहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत किसानों के समर्थन में भारत बंद पर भाकपा माले द्वारा चक्का जाम किया गया। चक्का जाम सोमवार की सुबह 7:00 बजे से लेकर 12:00 बजे तक चक्का जाम किया गया। सहार अरवल पुल के पास भाकपा माले द्वारा लगभग 5 घंटे तक चक्का जाम रहा। भारतीय किसान मोर्चा के आहूत पर भारत बंद के समर्थन में भाकपा माले के प्रखंड सचिव उपेंद्र भारती, पूर्व प्रखंड प्रमुख मदन सिंह,  इंकलाबी नौजवान साथी इमरान अली, दिलीप कुमार एवं अशोक सिंह, राम किशोर राय, कमलेश राय सहित अन्य राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।  भारत बंद का मुख्य मुद्दा किसान विरोधी कृषि बिल, बेरोजगारी ,महंगाई, निजीकरण, जातीय जनगणना सहित अन्य मुद्दों के आह्वान पर भारत बंद कर जोरदार प्रदर्शन सहार में किया गया । उपेंद्र भारती ने सिहेक्ट मीडिया सीएम इंडिया टीवी सीने आजकल के प्रभारी विनकटेश शर्मा को बताये कि किसान आठ महीने से कामकाज छोड़कर बॉर्डर पर डटे हुए हैं । फिर भी सरकार उनकी बातों को सुनने को तैयार नहीं है। इसी कारण से महागठबंधन के द्वारा भारत बंद

सहार में पंचायती चुनाव के सभी उम्मीदवारो एन आर रसीद काटे गये।

Image
 सिहेक्ट मिडिया भोजपुर सहार से विनकटेश शर्मा के खास रिपोर्ट :- भोजपुर जिला के सहार प्रखंड में प्रखंड नाजिर अजीत कुमार सिंह ने सहार प्रखंड के प्रत्याशी (उम्मीदवार) का एन आर रसीद काटे। एवं सिहेक्ट मिडिया सीएम इंडिया टीवी सीने आजकल तो प्रभारी विनकटेश शर्मा को बताये कि सहार प्रखंड में 12 पंचायत है। जिसमें आज दिनांक 27/9/2021 तक  12 पंचायत में मुखिया प्रत्याशी (उम्मीदवार) के 103 एन आर रसीद एवं सरपंच उम्मीदवार के 64 एन आर रसीद एवं पंचायत समिति के 106 एन आर रसीद कटा है। शेष एनआर रसीद आगे भी कटेगा।

कुल्हड़िया स्टेशन पर ट्रेन की छत पर चढा युवक, करंट से झुलसा, इलाज के लिए पटना रेफर

Image
दानापुर रेल मंडल कुल्हड़िया स्टेशन पर ट्रेन की छत पर चढ़ा पूर्णिया का युवक, करंट से झुलसा, बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर सिने आज कल सीएम इडिया टीवी से अश्वनी कुमार  पिंटू का रिपोर्ट  :-  दानापुर रेल मंडल के कुल्हड़िया स्टेशन पर रविवार की शाम एक युवक पटना जा रही पैसेंजर ट्रेन की छत पर चढ़ गया, जिससे वह विद्युत प्रवाहित तार की संपर्क में आ गया। अचानक हुए इस हादसे को देख कुल्हड़िया स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। कार्यरत आरपीएफ जवान व रेलकर्मियों ने उसे जख्मी हाल में नीचे उतारा। इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।गंभीर रूप से झुलसे युवक की पहचान पुलिस ने उसके पॉकेट से मिली डायरी के आधार पर की है। झुलसे यात्री की पहचान पूर्णिया जिले के रूपौली गीधा निवासी ढोढाई मंडल के पुत्र राजेन्द्र मंडल के तौर पर की गई है।प्रभारी शाहनवाज खान ने बताया कि मानसिक रूप से विक्षिप्त दिखने वाले उक्त युवक की गंभीर स्थिति देख पीएमसीएच भेज दिया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि घरवालों को सूचना दे दी गई है।

किसानो को रसायनिक यूरिया खाद लेने में हो रही है मारा मारी।

Image
सिहेक्ट मीडिया संदेश भोजपुर बिहार से अरुण कुमार ओझा की खास रिपोर्ट :-  कई समस्याओं को Tलेकर जूझ रहे हैं प्रखंड क्षेत्र  के किसान ।  संदेश  विस्कोमान भवन पर रसायनिक यूरिया लेने विस्कोमान भवन पर आए चिल्होस गांव के किसान अशोक सिंह, देव रतन सिंह,  खंडोल गांव से आए रणजीत सिंह, मनदीप चौधरी बिनोद चौधरी, भगत सिंह ने बताया। विस्कोमान में लगभग 15 दिन पहले से रसायनिक यूरिया नहीं था। विस्कोमान में 1100 बोरा यूरिया खादआया है। जिसको लेने के लिए सैकड़ो महिला, पुरुष किसान भूखे प्यासे  कड़ी धूप में खड़े पहले हम के चक्कर में भीड़ कर रहे हैं।  किसानों की भीड़ शांत करने को लेकर थानाध्यक्ष दीपक कुमार झा , पुलिस सहायक निरीक्षक सर्वानन्द पांडेय पुलिस बल के साथ भीड़ को शांत कराकर बारी बारी खाद लेने को कहा। विस्कोमान के प्रभारी प्रियांशु कुमार ने बताया 1100 बोरा रसायनिक यूरिया खाद आया है। एक आधार कार्ड पर तीन बोरा यूरिया खाद वितरण किया जाएगा। लोगों से बारी बारी आकर खाद लेने में  सहयोग की अपील की। दूसरे तरफ किसान मनदीप चौधरी बिनोद चौधरी ने बताया एक तो खंडोल काजीचक, संदेश, चिल्होस, तीर्थकॉल,से नीचे दर्जनों गांव को कई

संकट में सरकार ने संभालने की हर संभव कोशिश की:प्रो.कुमार

Image
सिहेक्ट मीडिया नई दिल्ली रवि सिंह  की खास खबर :- नयी दिल्ली, 27 सितम्बर 2021 (एजेंसी)।प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफ़ेसर योगेश कुमार ने कहा है.कि देश को कोरोना संकट से उबारने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारों ने हर संभव कोशिशें की है तथा अभी बहुत से काम करने की ज़रूरत है। प्रो.कुमार ने यह बात आज यहाँ एक इंटरव्यू के दौरान कही।उन्होंने कहा कि क़ोरोना विश्व के लिए एक भयावह त्रासदी के रूप में है।दुनियाँ भर में लोग बड़ी संख्या में प्रभावित हुए हैं।इससे निपटनें के लिए हर तरह के प्रयास किए गए है, जो अभी भी जारी है।उन्होंने कहा कि अपने यहाँ भी यह संकट रहा है,जिससे उबरने के  लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी एवं राज्य सरकारों ने कोशिशें की है तथा अभी बहुत से काम करने की ज़रूरत है। जे.आई.टी.एम.के प्रमुख प्रो.कुमार ने कहा कि हर प्राकृतिक आपदा के बाद कई तरह की समस्याएँ आती है,जिसमें भय,भूख,एवं बेरोज़गारी प्रमुख है।देश में इस पर गम्भीरता से काम चल रहा है तथा इसे तेज़ किए जाने की ज़रुरत है।उन्होंने कहा कि संकट के इस दौर में काम करने वाले असली लोग ही रह गए हैं,जबकि माफ़ियाओं एवं दल

जॉर्नलिस्ट हनी महाजन व डॉ.अमीन को दिल्ली राज्य व एन.सी. आर.का मैंनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।

Image
●  त्रिलोचन सिंह पंजाब के,हनी महाजन व डॉ.अमीन दिल्ली के मैनेजिंग डायरेक्टर बनाये गए ।  ● बॉलीवुड एक्टर त्रिलोचन सिंह को पंजाब राज्य का मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। ● जॉर्नलिस्ट हनी महाजन व डॉ.अमीन को दिल्ली राज्य व एन.सी. आर.का मैंनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। सिहेक्ट मीडिया नई दिल्ली से रत्ना रानी की खास खबर :-   "जलज एन्ड प्रिया क्रिएशन्स" के ओनर व डायरेक्टर- फ़िल्ममेकर आदित्य वर्मा 'जलज' जी ने अपने बैनर के अंतर्गत पंजाब के बॉलीवुड आर्टिस्ट त्रिलोचन सिंह को पंजाब राज्य का और दिल्ली निवासी हनी महाजन व सिंगर डॉ.अमीन जी को दिल्ली व एन.सी.आर. का मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया है। जलज जी के अनुसार ये सभी लोग रचनात्मक होते हुए, हमारे साथ लंबे अर्से से जुड़े हुए हैं और हमारे फ़िल्म प्रोड्क्शन हाउस को बहुत सपोर्ट करते आ रहे हैं,हर कदम पर हमारा साथ देते आ रहे हैं। इस लिए अब थोड़ी बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है। जलज जी अपनी निर्माणाधीन हिंदी फीचर फिल्म "क़ुदरत एक प्रेमकथा" में 'फ्रेशर्स' को सुनहरा मौका दे रहे हैं ।  "कुदरत एक प्रेमकथा" की

आम आदमी पार्टी का 30 सितंबर को कटिहार में कार्यक्रम ।

Image
सिहेक्ट मीडिया बिहार संवाददाता की खास खबर :- बिहार  कटिहार , 25 सितंबर 2021 ( एजेंसी) आम आदमी पार्टी के बिहार प्रभारी एवं  दिल्ली के विधायक संजीव झा आगामी 30 सितंबर को यहां मनिहारी मोड़ स्थित जगवंधु अधिकारी हाल में संवाद सभा को संबोधित करेंगे । यह जानकारी पार्टी के जिला अध्यक्ष विनोद राज झा ने आज यहां दी। एल. एस।

दलित महापंचायत का 25 अक्टूबर को चुनौती रैली।

Image
सिहेक्ट मीडिया नई दिल्ली संवाददाता की खास खबर :- नई दिल्ली, 25 सितंबर 2021(एजेंसी)। दलित महापंचायत ने आगामी 25 अक्टूबर को राजधानी के सुल्तानपुर इलाके में चुनौती रैली आयोजित करने का निर्णय लिया है।  यह जानकारी दलित नेता संजय कनौजिया ने आज यहां दी। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक जयकिशन की अगुवाई में यहां अंबेडकर भवन में आयोजित एक बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए राहुल गांधी सहित कई दिग्गज नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा। एल. एस।

सैल्यूट तिरंगा का चौथा स्थापना दिवस समारोह 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

Image
सिहेक्ट मीडिया नई दिल्ली संवाददाता कि खास खबर :- नई दिल्ली, 25 सितंबर 2021( एजेंसी)। राष्ट्रवादी संगठन सैल्यूट तिरंगा का चौथा स्थापना दिवस समारोह 2 अक्टूबर को नई दिल्ली में मनाया जाएगा।  यह जानकारी संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राजेश झा ने आज यहां दी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने शुभ कामनाएं दी है। एल. एस।

पाथेया का अपशिष्ट प्रबंधन और नई पहल के विस्तार की घोषणा की

Image
सिहेक्ट मीडिया नई दिल्ली संवाददाता की खास खबर :- नई दिल्ली, 25 सितंबर 2021 (एजेंसी) गैर सरकारी संस्था पाथेया ने अपने रजत जयंती पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और नई पहल के विस्तार की घोषणा की हैं।   संगठन पीपल्स एसोसिएशन फॉर टोटल हेल्प एंड यूथ अप्लॉज (पाथेया) ने कचरे को धन-बायोगैस, बिजली, सीएनजी और उर्वरक में बदलने की पूरी प्रक्रिया और यात्रा का प्रदर्शन किया। पाथेया ने आज यहां अपना 25वां स्थापना दिवस मनाते हुए अपनी विस्तार योजनाओं और नई पहलों की घोषणा की। इसने द्वारका, गोयला डेयरी व नंगली डेयरी में अपनी जैव-अपशिष्ट आधारित सीएनजी उत्पादन इकाई एवं कानपुर कैंट में एक डीजल उत्पादन इकाई स्थापित की है।  संगठन ने अन्य राज्यों में भी ऐसी इकाइयां स्थापित करने की घोषणा की है। पाथेया ने यह भी घोषणा की कि वह अब बिजली के क्षेत्र में प्रवेश करके व्यवसाय में प्रवेश कर रहा है और सोलर केबल्स, वायर्स और अन्य उत्पादों के निर्माण, विपणन और वितरण में डीजो का समर्थन करने के लिए डीजो वायर एंड केबल के साथ हाथ मिलाया है। संस्थापक गिरीजेश चौबे ने कहा, “पिछले 25 वर्षों में, हमने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और उद्यमिता क

संघर्ष से भरी लंबी यात्रा तय की है,बॉलीवुड फ़िल्म डायरेक्टर आदित्य वर्मा जलज जी ने

Image
फिल्मकार आदित्य वर्मा 'जलज' ने संघर्षों के बीच लिखी सफलता की कहानी  संघर्ष से भरी लंबी यात्रा तय की है,बॉलीवुड फ़िल्म डायरेक्टर आदित्य वर्मा जलज जी ने।  लॉकडॉउन में प्रोजेक्ट में लॉस के चलते,जलज जी को अपनी कार तक बेचनी पड़ी। सिहेक्ट मीडिया नई दिल्ली से रत्ना रानी की खास खबर:- बॉलीवुड फ़िल्म निर्माता,निर्देशक व लेखक आदित्य वर्मा 'जलज' जी ने बेहद संघर्ष व कड़ी मेहनत के साथ,आज बॉलीवुड के बड़े प्रोजेक्ट कर रहे हैं। आई.ए.एस.छोड़कर आये,मुज़फ्फर अली के सानिध्य में बॉलीवुड की प्रेरणा मिली। इलाहाबाद आकाशवाणी से स्टार्टिंग हुए,डी.डी.1 लखनऊ से जुड़े,बाद में बॉलीवुड के कई बड़े प्रोड्क्शन हाउस से जुड़े रहे,साथ में अपने भी कई प्रोजेक्ट किये, जिनका डी.डी.1 पर प्रसारण भी हुआ-"देयर ड्रीम लैंड,रिटर्न टू नेचर, एक संत की ज़मीन, बहू-बेटी" आदि का निर्माण किया। कई प्रोजेक्ट तो बनने के बावजूद नहीं आ पाए। हिन्दी फीचर फिल्म "पूजा के फूल" पूरी फिल्म शूट हो जाने के बावजूद,आपसी विवाद की वजह से रिलीज नहीं हो सकी। दो बार लॉकडॉउन हुआ,जो प्रोजेक्ट स्टार्ट हुए थे,वो सब बंद हो गए,बहुत लॉस हुआ, क

सहार प्रखंड में ईवीएम मशीन एवं बैलट पोस्टर रखने के लिए चर्चा हुई।

Image
सिहेक्ट मिडिया भोजपुर सहार से विनकटेश शर्मा के खास रिपोर्ट :-  भोजपुर जिला के सहार प्रखंड में ईवीएम मशीन एवं बैलट पोस्टर रखने के लिए अनुमंडल लोक निवारण पदाधिकारी निवेदिता कुमारी ,एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सह आर ओ चंदा कुमारी, एवं प्रखंड के पंचायती राज पदाधिकारी वीरेंद्र चौधरी ,एवं प्रकाश कुमार ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय में रखने के लिए भौतिक सत्यापन किया। भौतिक सत्यापन करते हुए अनुमंडल लोक निवारण पदाधिकारी निवेदिता कुमारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सह आर ओ चंदा कुमारी ने सिहेक्ट मीडिया प्रभारी विनकटेश शर्मा को बताएं।  की अंचलाधिकारी सह ए आर ओ स्नेही सोनल को कार्यभार दिया गया है। एवं पंचायत चुनाव का ईवीएम मशीन एवं पोस्टर वायलेट एवं चुनाव संबंधित कागजात कस्तूरबा गांधी विद्यालय में रखा जाएगा। और यहीं से प्रत्येक बूथ के लिए भेजा जाएगा। जिसका देख रेख अंचलाधिकारी सह ए आर ओ स्नेही सोनल एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सह आर ओ चंदा कुमारी एवं बरिय लोक निवारण अनुमंडल पदाधिकारी निवेदिता कुमारी एवं प्रखंड पंचायती राज के वीरेंद्र  चौधरी करेंगे।        सिहेक्ट मीडिया   

चहल्लुम पर्व को लेकर सहार थाना परिसर में शांति समिति की बैठक।

Image
सिहेक्ट मिडिया भोजपुर सहार से विनकटेश शर्मा के खास रिपोर्ट :- भोजपुर जिला के सहार थाना परिसर में चेहल्लुम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक  किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार करोना गाइडलाइन को देखते हुए सहार थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि जुलूस मे 20 आदमी से ज्यादा रहने की इजाजत नहीं  है। सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं डीजे बजाने की भी मनाही है। करोना गाइडलाइन मे पहले की अपेक्षा कुछ छूट दी गई है।  हालांकि पालन करने का समय 6:00 बजे शाम से पहले करने की सलाह दी गई है। सहार थाना क्षेत्र के दो गांव में पर्व मनाने का कार्य किया जा रहा है। जिसमें मिश्री चक से खलीफा मोहम्मद नईमुद्दीन को कप्तानी का कार्य दिया गया है। एवं दूसरे पेऊर गांव से मोहम्मद मुख्तार को कमान संभालने की बात कहीं गई है। इसमें किसी तरह की चूक होने पर सारा जिम्मेवारी खलीफा को सौंपी गई है। सहार थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने सिहेक्ट मीडिया सीएम इंडिया टीवी सीने आजकल के प्रभारी विनकटेश शर्मा को बताएं की चेहल्लुम का पर्व मिश्री चक एवं पेंउर में मनाने का आदेश दिया गया है।

कदम के तत्वाधान में चलंत नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन।

Image
सिहेक्ट  मीडिया :- पटना, 24 सिंतबर : कदम के तत्वाधान में चलंत नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन कदम के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने किया। चलंत नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर कार्यक्रम की अध्यक्षता कदम के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सैयद सबिहउद्दीन अहमद "शिफू" ने की और स्वागत पटना जिला इकाई के महिला प्रकोष्ठ की जिला सचिव सुमन देवी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन युवा शाखा के राष्ट्रीय सचिव राहुल मणि ने किया।  कदम के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि हमारा प्रयास है कि लोग अपने नेत्रों का ठीक प्रकार से रखरखाव करें और यदि उन्हें आंखों या दृष्टि से संबंधित कोई समस्या है तो वह समय रहते हैं इनकी जांच करवाएं। उन्होंने कहा की ऐसे चलंत नेत्र जांच शिविर को लगाने का उद्देश्य है कि बिहार के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचते हुए उन्हें आंखों की देखभाल के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने इस अवसर पर श्री साईं लॉयन्स नेत्रालय की पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी तत्परता से काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि वे इस

फिल्मकार सचिन्द्र शर्मा उत्तराखण्ड में सम्मानित।

Image
सिहेक्ट मीडिया  झारखण्ड से काली दास पाण्डेय कि खास खबर-  :-  झारखंड की धरती से जुड़े फिल्मकार सचिन्द्र शर्मा को देहरादून(उत्तराखंड) में आयोजित देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल(छठा सीजन) में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की उपस्थिति में अवार्ड दे कर सम्मानित किया गया।  यह अवार्ड फिल्मकार सचिन्द्र शर्मा को बॉलीवुड में उनके द्वारा नवोदित प्रतिभाओं को प्रकाश में लाने के लिए किये गए कार्यों के लिए दिया गया।  फिल्म 'काबू'(2002), 'बॉर्डर हिंदुस्तान का'(2003), 'शबनम मौसी', 'धमकी'(2005), 'मिस अनारा'(2007), 'माई फ्रेंड गणेशा(फिल्म श्रृंखला 2007), 'सावंरिया'(2007), 'माई हस्बैंडस वाइफ'(2010), 'मैं कृष्णा हूँ', 'ज़िन्दगी 50-50'(2013), 'लव यू फैमिली'(2017), 'सत्य साईं बाबा'(2021) के अलावा मराठी फिल्म 'बाला' जैसी कई हिट फिल्मों का लेखन व निर्देशन कर चुके फिल्मकार सचिन्द्र शर्मा की फिल्म ' मुम्बई कैन डांस साला'(1915) उनकी काफी चर्चित फिल्मों में से एक है।

10 लीटर देशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

Image
सिहेक्ट मीडिया संदेश भोजपुर बिहार से अरुण कुमार ओझा की खास रिपोर्ट :- स्थानीय संदेश थाना के नानसागर बांध से पूरब बरगद पेड़ के समीप 10 लीटर महुआ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार। दोनों को पकड़कर जेल भेजा गया। मिली जानकारी के अनुसार संदेश थाना पुलिस को नानसागर गांव के बांध से पूरब बरगद पेड़ के समीप शराब चुलाए जाने की गुप्त सूचना मिली। सूचना पाकर पुलिस गश्तीदल नानसागर बरगद के पेड़ के समीप पहुंच दो व्यक्ति को खड़ा देखा। पुलिस को देखते दोनों व्यक्ति भागने लगे। जिसको पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। पकड़ाए व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम हरि किशुन कुमार दूसरा हरेंद्र कुमार दोनों ग्राम नसरतपुर बताया दोनों के हाथ में पांच पांच कुल दस लीटर महुआ शराब का गैलन था। पुलिस दोनों तस्कर को पकड़कर शराब के साथ संदेश थाना ले आया। दोनों पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। सिहेक्ट मीडिया 

बिना न0 के मोटर साइकिल के साथ शराबी को पुलिस ने दबोचा।

Image
सिहेक्ट मीडिया संदेश भोजपुर बिहार से अरुण कुमार ओझा की खास रिपोर्ट  :-  स्थानीय संदेश थाना क्षेत्र के कुसरे जाने वाली सड़क के समीप शराब पीकर हंगामा करते , बिना नम्बर के मोटरसाइकिल के साथ पियक्कड़ गिरफ्तार। जिसे पकड़कर जेल भेजा गया। मिली जानकारी के अनुसार संदेश थाना पुलिस को कुसरे जाने वाली सड़क के समीप शराब पीकर हंगामा करने की गुप्त सूचना मिली। सूचना पाकर संदेश थाना की पुलिस कुसरे गांव के सड़क के पास पहुंची। देखा एक बिना नम्बर प्लेट व चेचिस नम्बर के एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बैठकर हंगामा कर रहा था। पुलिस को देखते व्यक्ति भागने लगा। जिसको पुलिस पकड़ लिया। पकड़ाए व्यक्ति के मुंह से अल्कोहल जैसा दुर्गंध आ रहा था। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम विरोज कुमार पिता भरत सिंह गांव खोलपुर बताया। उसके पास बिना नम्बर प्लेट व चेचिस नम्बर का मोटरसाइकिल था। पुलिस मोटरसाइकिल के साथ पियक्कड़ विरोज को गिरफ्तार किया। केस दर्ज कर जेल भेजा गया। मोटरसाइकिल की जांच चल रहा है।

विधुत विभाग के अधिकारीयो की मनमानी क्यों और कबतक।

Image
 सिहेक्ट मिडिया भोजपुर सहार से विनकटेश शर्मा के खास रिपोर्ट :- भोजपुर जिला के सहार प्रखंड में गुलजारपुर विद्युत आपूर्ति कार्यालय के पदाधिकारी रवि कुमार ने मिश्री चक(शिव चक) गांव में कौशल्या देवी पति श्री राम साह के यहां विद्युत आपूर्ति जांच किये । एवं कौशल्या देवी पति श्री राम सिंह को डरा धमका कर  बोले की अभी प्राथमिकी दर्ज कर देंगे।  इस पर शराफत अली पिता ज्ञासुद्दीन ने कौशल्या देवी से कहा की  ₹20,000 की मौखिक जुर्माना लगाए हैं। अभी प्राथमिकी दर्ज  नहीं किये । यदि आपके पास कुछ रुपया हो तो विधुत पदाधिकारी रवि कुमार को दे दीजिए। इस पर कौशल्या देवी ने ₹10,000 नगद एवं ₹5,000 दो-चार दिन में देने की बात कही ।  इस पर विद्युत आपूर्ति पदाधिकारी रवि कुमार ने ₹10000 लेकर चल दिए एवं ₹5000 के लिए 3 दिन का समय दीये । आखिर क्यों ? पूछता है बिहार की जनता विद्युत पदाधिकारी रवि कुमार ने किस आधार पर कौशल्या देवी को 20,000 का जुर्माना लगाया । जबकि कौशल्या देवी के नाम से विद्युत कनेक्शन है। बिहार की जनता उच्च स्तरीय जांच का मांग कर रहा है। एवं दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का मांग कर रहा है।

सहार प्रखंड कार्यालय परिसर बना कचरा का अंबार - वकील

Image
सिहेक्ट मिडिया भोजपुर सहार से विनकटेश शर्मा के खास रिपोर्ट :- भोजपुर जिला के सहार प्रखंड के अन्धारी गांव निवासी एवं समाजिक कार्यकर्ता वकील कुमार ने कहा कि सहार प्रखंड में स्वच्छ भारत अभियान दम तोड़ रहा है। सरकार और अधिकारियों स्‍वच्‍छता पर बड़ी बड़ी बाते करते है। लेकिन इनकी अभियान हवा हवाई साबित हो रही है। बिहार में पॉलथीन पर प्रतिबंध हैं ,इसके बावजूद भी  सहार  प्रखंड में कचड़ा पसरा है। कर्मचारियों खुद पॉलीथिन, थर्मोकोल से बने प्लेट का प्रयोग करते हैं। और डस्टबीन नहीं रहने के कारण परिसर में ही फेंक देते हैं ,जो पर्यावरण के लिए भी हानिकारक है । प्रखंड   के अधिकारी कई बार स्वच्छता अभियान चलाया। लोगों को चेतावनी दी गई थी। कि सार्वजनिक स्थल पर कचड़ा फेंकते पकड़े जाने पर कार्रवाई होगी। लेकिन इन अधिकारियों को करवाई कौन करे  क्या ऎसे अधिकारियों से न्याय की उम्मीद की जा सकती है उक्त चेतावनी का किसी पर कोई असर नहीं पड़ा। उक्त चेतावनी का परवाह किए बिना लोग जहां तहां कचड़ा फेंकते नहीं चुकते। प्रखंड कार्यालय से बाहर लोगों ने डंपिंग यार्ड बना दिया है। आसपास के लोग कचड़ा वहीं फेंकते हैं। प्रखंड विकास पदाधि

दो सौ लीटर व 39 जर्किन सहित 1565 लीटर स्प्रिट के साथ चालक पकड़ा गया।

Image
सिहेक्ट मीडिया संदेश भोजपुर बिहार से अरुण कुमार ओझा की खास रिपोर्ट  :- सकडडी नासरीगंज स्टेट हाइवे 81 पर संदेश बाज़ार के बबन साव मिठाई दुकान के समीप सड़क पर  पिकप वैन पर लदी एक ड्रामा व जर्किन में लदी 1565 लीटर स्प्रिट के साथ चालक पकड़ा गया।  मिली जानकारी के अनुसार औरंगाबाद जिला के दाउदनगर बाज़ार से 39 बड़ा जर्किन व एक ड्राम में कुल 1565 लीटर स्प्रिट लेकर पिकप वैन भोजपुर जिले के बबुरा होते हुए गोपालगंज जा रही थी। जिसकी गुप्त सूचना मद्यनिषेद विभाग को मिली।  सूचना मिलते विभाग के कर्मी अरवल से पीछा करने लगे। जिसकी सूचना संदेश थाना को दिया गया। सूचना मिलते संदेश थाना के पुलिस सहायक निरीक्षक वीरेंद्र राम की अगुआई में पुलिस दल संदेश अजीमाबाद सड़क पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान पिकप वैन पर लदी मवेशी के चारा में छुपाकर रखा हुआ,एक ड्राम में 200 लीटर व 39 जर्किन में 1365 लीटर कुल 1565 लीटर शराब के साथ पिकप वैन के चालक को पकड़ लिया। पुलिस पिकप वैन सहित चालक को पकड़कर संदेश थाना ले आई। पिकप के चालक विक्की कुमार पिता वीर बहादुर सिंह भगवतीपुर तरैया, थाना तरैया, जिला छपरा निवासी ने पुलिस को बताया

किसान जवान सम्मान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

Image
सिने आजकल सिएम इंडिया टीवी से अश्वनी कुमार  पिंटू का रिपोर्ट :- भोजपुर आरा में सेवा और समर्पण कार्यक्रम के तहत आयोजित किसान जवान सम्मान कार्यक्रम के तहत जिलाध्यक्ष श्री रंगबहादुर यादव जी के अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के माननीय मंत्री श्री रामसूरत राय जी उपस्थित हुए।  साथ में बड़हरा के माननीय विधायक श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह जी, संदेश के पूर्व विधायक सह प्रदेश प्रवक्ता श्री संजय सिंह टाइगर जी, भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री डा०प्रेमरंजन चतुर्वेदी जी, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा किसान मोर्चा बिहार मधुरंजन कुमार सिंह उर्फ किरण सिंह, संचालन कर रहे किसान मोर्चा के जिला महामंत्री श्री संजय तिवारी जी एवं जिला तथा मंडल के सभी पदाधिकारी गण और भारी संख्या में उपस्थित किसान एवं जवान। मुख्य अतिथि द्वारा आए जिला भर से आए किसान एवं जवान को एक एक कर अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया एवं माननीय प्रधानमंत्री द्वारा एवं बिहार सरकार द्वारा संचालित किसान हित के योजनाओं पर गंभीरता से प्रकाश डाला गया।