Posts

Showing posts from April, 2020

ओडिशा में कोरोना पीड़ितों को राहत सहायता।

Image
सिहेक्ट मीडिया ओडिशा:-बालासोर,ओडिशा 30 अप्रैल 2020(एजेंसी)।ओडिशा में बालासोर के पूर्व सांसद एवं बीजद नेता रवींद्र जेना ने कोरोना संकट में फंसे लोगों के बीच राहत सामग्री वितरित कर स्थानीय लोगों का दिल जीत लिया। पूर्व सांसद के सूत्र बताते हैं, कि वह रोज सुवह घर से निकलते हैं और शाम तक जरूरमंदों को राहत सामग्री मुहैया कराते हैं।इस काम में उनकी पत्नी भी उनका साथ देती हैं,जो इलाके में एक समाज सेविका के रूप में जानी जाती हैं। उद्योगपति श्री जेन वर्ष 2014 में मोदी लहर के बाबजूद यहाँ से सांसद बने थे।वह ओडिशा के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के करीबी माने जाते हैं। नोट:-किसी भी प्रकार के खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें:-9350816300/7210726300    

फिल्मों के महारथी ऋषि कपूर इंडस्ट्रीज़ छोड़कर चले गए -लाल विजय सहदेव ।

Image
सिहेक्ट मीडिया -फ़िल्म पीआरओ कुमार यूडी की रिपोर्ट। मुम्बई।बीतें दिन दुनिया ने बॉलीवुड का एक बेहतरीन अभिनेता इरफ़ान खान को खोया।अभी तक यह खबर शांत भी नहीं हुई थी कि आज बॉलीवुड के लेजेंड्री अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया।फिर से दुनिया ने एक और नायाब अभिनेता खोया।इस पर दुःख प्रकट करते हुए फ़िल्म निर्माता निर्देशक लाल विजय शाहदेव ने कहा कि एक और महारथी फ़िल्म इंडस्ट्री को छोड़ कर चला गया।ऋषि कपूर अब इस दुनिया मे नही रहे ये समाचार दुःखद और अविश्वसनीय लग रहा है।लाल विजय ने अपने बीतें दिनों को याद करते हुए कहा कि स्कूल कॉलेज से भागकर जिसकी फिल्में देखा करता था और उनकी एक्टिंग की नकल करता था। विश्वास नही हो रहा कि वो अब कभी एक्टिंग नही करेगा।उन्होंने कहा मुझे याद है मैंने लैला मंजनू तीन बार देखी थी और आज भी उनका बोला संवाद याद है। उनके चेहरे पर मैं अपने आप को देखता था।आपको बता दें कि लाल विजय शाहदेव को कुछ साल पहले उनकी पूरी फैमिली के साथ डिनर करने का मौका मिला था।तब पता चला कि इतने बड़े फिल्मी परिवार से होने के बाद भी वो आम व्यक्ति की तरह सबसे अच्छे से व्यवहार करते थे।  जिस बेबाकी से वो अपनी बात

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपुर का निधन ।

Image
सिहेक्ट मीडिया मुम्बई:--बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का अचानक तबियात खराब होने के बाद अस्पताल मे भर्ती कराया गया था।जहाँ डॉ ने उन्हें निधन होने की पुष्टि की।ऋषि कपूर की अचानक मृत्यु से बॉलीवुड के कलाकरो ने शोक प्रकट किया।सदी के महानायक अमिताभ ने  ऋषि की मृत्यु पर ट्वीयूूट कर कहा कि आज मै टूट चुका हूं। सिहेक्ट मीडिया समूह के जी एम डी  व सीएम इंडिया टीवी व सिने आजकल के प्रधान संपादक कुमार समत को भी ऋषि जी अचानक मृत्यु से गहरा दुःख पहुचा है।उन्होंने इस दुख की घड़ी में कपूर परिवार को दुख सहन की क्षमता के देने के लिए भगवान से प्रार्थना किया।  *किसी भी प्रकार के खबर व विज्ञापन केलिये सम्पर्क करें:-            सिहेक्ट मीडिया समूह। 9350816300/7210726300

पशिचम चंपारण के योगापट्टी शनिचरी में मिला पांच कोरोना पॉजिटिव।

Image
पशिचम चंपारण के योगापट्टी शनिचरी में मिला पांच कोरिना पॉजिटिव. सिहेक्ट मीडिया बिहार बेतिया:-पश्चिम चंपारण जिले में मिले पांच कोरोना के मरीज जो दिल्ली से अपने गांव आए हुए थे योगापट्टी शनिचरी  के थे।। पॉजीटिव केस मिलते ही बेतिया प्रशासन ने एक्शन लेते हुए तत्काल उस जगह को सील कर दिया और जिले में एहतियात बरतने के लिए सभी नागरिकों को आदेश दिया गया ताकि कोरोना से जंग लड़ा जा सके और बेतिया डीएम कुंदन कुमार ने सभी को कहां की अपने घर में रहिए सुरक्षित रहिए और हम लोग करोना फिर जंग जीतेंगे। नोट:-किसी भी प्रकार खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें:-सिहेक्ट मीडिया ग्रुप। 9350816300/7210726300 सर्च व सब्स्क्राइब करें:-www.youtube.com/cmindiatv. https://cineaajkal.page

* निर्धारित तिथियों पर खुल रहे हैं कपाट।*

Image
सिहेक्ट मीडिया केदारनाथ/ रूद्रप्रयाग:  29 अप्रैल । ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ भगवान के कपाट इस यात्रा वर्ष में  मेष लग्न, पुनर्वसु नक्षत्र में आज प्रातः  6 बजकर 10 मिनट पर विधि-विधान पूर्वक खुल गये हैं। प्रात: तीन बजे से ही कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गयी थी। पुजारी शिवशंकर लिंग एवं  वेदपाठी मंदिर के दक्षिण द्वार पूजन के बाद मुख्य मंदिर परिसर में  प्रविष्ठ हुए। मुख्य द्वार पर कपाट खोलने की प्रक्रिया पूरी हुई।  भैरवनाथ जी का आवाह्न किया गया। ठीक  प्रात:6 बजकर 10 मिनट पर भगवान केदारनाथ जी के कपाट खोल दिये गये। कपाट खुलने के अवसर पर उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड के अधिकारी बी.डी.सिंह, तहसीलदार जयबीर राम बधाणी एवं पुलिस चौकी प्रभारी मंजुल रावत  मुख्य द्वार पर मौजूद थे। पुजारी शिवशंकर लिंग ने रूद्राभिषेक एवं जलाभिषेक पूजा संपन्न की भगवान केदारनाथ जी का जलाभिषेक किया गया। इस दौरान शोसियल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया।  कपाट खुलने के पश्चात सर्व प्रथम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की ओर से रूद्राभिषेक पूजा संपन्न  की गयी। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह राव

कल के भावी गायक व अभिनेता है दीपक चौबे।

Image
सिहेक्ट मीडिया (सी मीडिया)/कुमार समत/सिने आजकल/सीएम इंडिया टीवी। ******** **** **** ****  उ०प्र० के कुशीनगर जिले के रहने वाले दीपक चौबे किसी पहचान के मोहताज नही है। इनकी शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय कुशीनगर से प्रारम्भ हुआ, और बी टेक मैकेनिकल और एम बी ए मार्केटिंग से किये। शुरुआती दिनों से ही इनका रुझान कला के क्षेत्र में था, 2016 में दीपक चौबे  एक रेडियो कंपनी में टॉप 10 में रेडियो जॉकी के लिए चुने गए थे, एम बी ए के पश्चात इनका रुझान पूरी तरह से गायकी और अभिनय के तरफ  गया और आज ये अपने खुद के लिखे हुए गाने लगातार इंडस्ट्री को दे रहे हैं। इनको आप यूट्यूब पर चैनल 'Deepak Chaubey' नाम से है जिसको सर्च कर  इनके गए गीतों को सुन व देख सकते हैं। इनका पहला एलबम  भोजपुरी की जानी मानी अभिनेत्री हैं कनक पांडेय के साथ यूट्यूब पर 'दिलवा हमार धड़केला' के नाम से  आया था जिसे आज भी  आप देख सकते हैं। इन्होने हाल ही में बॉलीवुड गांनो का मैसप भी दिया है ..इनकी एक और कला है , ये किसी भी बॉलीवुड गाने के शब्द को उल्टा कर के गाने में भी माहिर हासिल हैं . आने वाले दिनों में ये और नए नए बेहतरीन

आदर्श मिथिला पार्टी ने 10  प्रभारियों की दूसरी सूची जारी की। 

Image
सिहेक्ट मीडिया बिहार दरभंगा,:-29 अप्रैल 2020(एजेंसी)।कोरोना संकट को लेकर जारी लॉक डाउन के बीच बिहार में राजनीतिक दलों की ओऱ से आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारियां भी जोड़ों पर है।इसी क्रम में आदर्श मिथिला पार्टी ने 10 विधान सभा प्रभारियों दूसरी सूची आज  जारी की।इसके साथ ही पार्टी प्रभारियों संख्या बढाकर 21 हो गयी । पार्टी के संस्थापक एवं प्रवक्ता डॉ.धनाकर ठाकुर ने इस आशय की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कई समान विचार धारा वाले दलों से बातचीत चल रही है और सभी 243 सीटों पर प्रत्याशी खड़े किये जायेंगे। डॉ.ठाकुर ने बताया कि ऐसे समान विचार धारा वाले दलों एवं संगठनों की नयी दिल्ली ने शीघ्र बैठक होगी और बिहार में परिवर्तन का संकल्प लिया जायेगा। पार्टी की 10 नये विधान सभा प्रभारियों की सूची इस प्रकार है;- 1.बेनीपट्टी - श्री कामेश्वर यादव। 2.निर्मली- श्री कैलाश चन्द्र यादव। 3.सिकटी- मु. मुस्तफा। 4.रूपौली- डा. सत्य प्रकाश सिंह। 5.सहरसा - श्री कैलाश चन्द्र खां। 6.महिषी - श्री निर्मल कुमार मिश्र। 7.केवटी- श्री बालाजी झा। 8.विभूतिपुर - श्री शंभु महतों। 9.वारिसनगर-डा. परमानंद लाभ। 10.भागलपुर- प्रो मिहि

निधन / अभिनेता इरफान खान नहीं रहे, कोलन इन्फेक्शन की वजह से मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे

Image

बॉलीवुड अभिनेता इरफ़ान ख़ान का निधन हो गया है.

Image
बॉलीवुड अभिनेता इरफ़ान ख़ान का निधन हो गया है सिहेक्ट मीडिया मुम्बई:-मंगलवार को तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया था. तबीयत क्यों बिगड़ी और उन्हें क्या तकलीफ़ हुई और आईसीयू में क्यों भर्ती किया गया था, अभी फ़िलहाल इस बारे में कोई जानकारी खुलकर सामने नहीं आई है. इरफ़ान के परिवार में से भी किसी ने आधिकारिक तौर पर ज़्यादा कुछ नहीं बताया. इरफ़ान ख़ान के एक प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर कहा था, "जी हाँ ये सच है कि इरफ़ान ख़ान मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं. उन्हें कोलन इन्फ़ेक्शन हुआ है. हमलोग आप सभी को उनके बारे में जानकारी देते रहेंगे.

श्चिम बंगाल के हावड़ा के पास टिकिआ पड़ा में पुलिस व विशेष दस्ता के ऊपर हमला। ममता सरकार कोरोना वायरस प्रकोप को रोकने में असफल।

Image

पश्चिम बंगाल के हावड़ा के नजदीक टिकिया पड़ा में पुलिस बल के ऊपर हमला।

Image
सी मीडिया(सिहेक्ट मीडिया)/सीएम इंडिया टीवी/सिने आजकल। सी मीडिया(सिहेक्ट मीडिया)/सीएम इंडिया टीवी/सिने आजकल। सिहेक्ट मीडिया कोलकता:-आज अचानक हावड़ा जिला में टिकिया पाढ़ा में लॉक डाउन को सफल बनाने में लगे हावड़ा पुलिस और बिशेष बल दस्ता के  ऊपर कुछ अराजक तत्व के लोगो ने  कड़ी निगरानी कर रहे जवानों के ऊपर  ही ईंट पत्थर से हमला बोल दिया जिसमें कुछ पुलिस बल और बिशेष दस्ते के जवान घायल हो गए।बीते कुछ दिनों से केंद्र सरकार और राज्य सरकार मे अपनी अपनी बातो के लेकर ठनी हुई है  पिछले हफ्ते आये केंद्रीय टीमों ने  ममता सरकार पर जाँच मे पूरी सहयोग नहीं देने कि भी आरोप लगा चूका है। ऐसे मे कोरोना से हर एक नागरिक को रक्षा कर रहे चाहे डॉक्टर हो या पुलिस इन पर हमला इस महामारी से लड़ने मे बाधक साबित हो सकता हैं। साथ ही  जब पुरे देश मे लॉक डाउन लगा हुआ है तो लोगों को बिना काम के सडक घूमना कितना मुनासिब है।इस मामला में राज्य सरकार के साथ ही केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिये। कोलकता से जय किशोर तिवारी की रिपोर्ट। नोट;-किसी भी प्रकार के खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें:-सिहेक्ट मीडिया(सी मीडिया)          935

*चमत्कारी बाबा ने कोरोना ,वायरस के प्रकोप को रोकने के लिये मशान बाबा का किया पूजा अर्पण।*

Image
सिहेक्ट मीडिया(सी मीडिया)/सीएम इंडिया टीवी/सिने आजकल के जी एम डी कुमार समत। सिहेक्ट मीडिया बिहार :- भोजपुर जिला में शहर से करीब 30 किलोमीटर दूर पर एक आदर्श गांव है फूलाड़ी (संदेश)। ऐसे तो कुछ ही लोगों को पूजा पाठ व देवी देवताओं के ऊपर से विश्वास उठ रहा है तो उससे कई गुणा लोगो को पूजा पाठ व देवी देवताओं के ऊपर विश्वास बढ़ता ही जा रहा है।इसी दौर में फुलाड़ी गांव में एक चमत्कारी बाबा के नाम से प्रसिद्ध राम स्वरूप पंडित किसी पहचान के मोहताज नही है।उन्होंने कई वर्षों तक  कठिन परिश्रम के द्वारा तपस्या करके मशान बाबा का भक्त बन गए।आज बिहार ही नही अन्य जिला,राज्यो से लोग अपने दुःख तकलीफ को लेकर आते है और मशान बाबा के कृपा से स्वस्थ होकर चले जाते है। आजकल देश में महामारी जैसा ही कोरोना वायरस की बीमारी का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है अर्थात रुकने का नाम ही नही ले रहा है।अंत मे रुकने का कोई उपाय नही देखते हुए ,गांव ,जेवार के वुद्धिजीवी लोगो ने चमत्कारी बाबा (राम स्वरूप पंडित)के पास जाकर कोरोना वायरस की बीमारी को रोकने के लिये मशान बाबा से पूजा अर्चना करने के लिए कहा।तब जाकर चमत्कारी बाबा ने

कला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बने लोकप्रिय गायक - हिरो नागेंद्र उजाला.

Image
सिहेक्ट मीडिया/सीएम इंडिया टीवी/सिने आजकल के राष्ट्रीय पत्रकार राहुल खन्ना। सिहेक्ट मीडिया बिहार: पटना / गोपालगंज बिहार के विजयपुर प्रखंड स्थित कोहरवलीया ग्राम निवासी भोजपुरी लोक गायक कलाकार नागेंद्र उजाला जी को पिछले दिनों नेेशनल प्रेस यूनियन कला प्रकोष्ठ के तरफ से बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है । इस मौके पर सी मीडिया(सिहेक्ट मीडिया)समूह एवं सिने आजकल पत्रिका दिल्ली के बरिष्ठ पत्रकार राहुल खन्ना से फोन वार्त करते हुए नागेंद्र उजाला ने बताया की मुझे पिछले दिनों राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय दुबे जी , प्रदेश अध्यक्ष शौलेन्द्र कुमार पाण्डेय जी एवं उनके सभी वरिष्ठ कोर कमेटी के सहयोग से नेशनल प्रेस युनियन कला प्रकोष्ट बिहार के प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, नागेंद्र उजाला लोक गायक के साथ साथ भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता भी है, पिछले साल उनकी भोजपुरी फिल्म *आर्मी एक जंग* आप सभी दर्शकों के बीच आ चुकीं हैं , करोना वायरस जैसे जानलेवा बिमारी के कारण कई और फिल्में रिलीज होने के लिए रुकी पड़ी है । निर्माता निर्देशक अनिल एस मेहता की पारिवारिक एक्शन रोमांस से भरपूर भोजपुरी फिल्म  " तोहर अखियां के

ढ़ाई सौ से भी अधिक म्यूजिक वीडियो गानें कर चुकें गायक व अभिनेता पंकज स्टार की रूचि हैं फिल्मों में।

Image
-फ़िल्म पीआरओ कुमार यूडी की रिपोर्ट। सिहेक्ट मीडिया झारखण्ड :-गिरिडीह (झारखण्ड)।सियाटाँड़ गिरिडीह के रहने वालें खोरठा भोजपुरी गायक व अभिनेता पंकज स्टार 250 से भी अधिक म्यूजिक वीडियो करने के बाद अब फिल्में करने को इच्छुक हैं।वर्ष 2015 से अपने गायिकी और अभिनय के सफर की शुरुआत करने के बाद लगातार अब तक 42 म्यूजिक वीडियो एल्बम कर चुकें हैं।लेकिन,आनें वालें समय में पंकज ने फ़िल्म करने की बात कही।उन्होंने कहा कि काफी समय से म्यूजिक वीडियो एल्बम कर रहा हूँ।पर अब फिल्मों में काम करने का मन हैं।आपको बता दें कि पंकज ने महज 22 वर्ष की उम्र से कला के क्षेत्र में काम करने की शुरुआत की।पहला मौका धनबाद के ही प्रमोद गोराई के द्वारा मिला।जिसके वजह से पंकज प्रमोद गोराई को अपना आदर्श मानतें हैं।बीतें चार वर्षों में ही इतने म्यूजिक वीडियो एल्बम करना तारीफ के काबिल हैं। साल के हर त्यौहार जैसे होली,छठ,सावन,दुर्गापूजा आदि मौके पर पंकज के म्यूजिक वीडियो रिलीज होते ही हैं।अब तक इनके वीडियो पर सबसे ज़्यादा 11 मिलियन से भी अधिक व्यूज आ चुकें हैं।ऐसे में कहा जा सकता हैं कि यूट्यूब पर काफी लोकप्रिय हैं पंकज स्टार।पंकज

कोरोना वायरस को ठीक करने का उपाय आपके पास ही है -अशोक दत्ता | Ashok Dutta | Corona Virus Medition

Image

संतो के मौत से महाराष्ट्र का इतिहास बदलने वाला है | विश्व के प्रसिद्ध भविष्य वक्ता

Image

जनसेवा में जुटीं भाजपा नेत्री, लोगों ने सराहा | Across State News 7 | Amod Kumar

Image

भोजपुर के बिहिया में मिला कोरोना संक्रमित युवक मचा हड़कंप

Image
भोजपुर के बिहिया में मिला कोरोना संक्रमित युवक मचा हड़कंप। सिहेक्ट मीडिया बिहार बिहिया : बिहिया नगर में एक 25 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है।सोमवार को मिली इस सूचना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।आनन फानन में सिविल,पुलिस प्रशासन और डॉक्टर की टीम पॉजिटिव मरीज के घर पहुँची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।इधर सूचना के बाद बाजार में भगदड़ मच गयी।दुकानों के सटर धड़ा धड़ गिरने लगे।लोग जहां थे वही से घर की ओर भाग खड़े हुए।प्रशासन संक्रमित युवक और उसके परिवार से ट्रैवल हिस्ट्री के अलावे उनके सम्पर्कियो की जानकारी जुटाने में जुटी हुई है। वार्ड नम्बर 6 और 7 के अलावे सब्जी मंडी,धोबिया मुहल्ला,चाय वाली गली और गुप्ता मंडी को पूरी तरह सील आवाजाही पर रोक लगा दी गयी है। तथा संक्रमित को इलाज हेतु भेजने और उसके संपर्क में रहे उसके परिवार के अन्य सात सदस्यों को कोरेंटाइन की कार्रवाई शुरू की है।लोगो में दहशत व्याप्त है।मिली जानकारी के अनुसार कोरोना पॉजिटिव मरीज के परिवार में कुल आठ हैं जिनमें एक ढाई वर्ष का बच्चा भी शामिल है। इसके अलावे मरीज की पत्नी, ढाई वर्ष का बच्चा, दादा, माता-पिता के अलावा दो भाई भी

नारी के खिलाफ गलत धारणाओं को झुठलाती है 'इंशाअल्लाह'।

Image
ए.जे फिल्म एंटरटेनमेंट वर्ल्ड ऑल इंडिया रिलीज । सिहेक्ट मीडिया मुम्बई:-  फिल्म मेकर्स में अब एक नया जोश है। उन्हें समझ में आ गया है कि अगर फिल्म का कॉन्सेप्ट अच्छा हो, तो नारी को केंद्र में रखकर भी हिट फिल्म दी जा सकती है। पिछले कुछ सालों के दौरान कई वूमैन ओरिएंटेड फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रंग जमाया है। इसी को देखते हुए निर्माताओं में हिम्मत बढ़ी है और वे नारी प्रधान सब्जेक्ट को लेकर आगे आए हैं जिनमें से एक है फिल्म इंशाल्लाह। निर्माता हेमंत यादव और निर्देशक नज़र मोहरसवी डीओपी दिलीप जॉन की  इस फिल्म के कलाकार हैं।राजपाल यादव, रज़ा मुराद, शाहिद तलवार, हीरा यादव, सुनील कुमार, अमर मिश्रा, कुलदीप शुक्ला, संतोष कुमार, आदित्य नाथ, आकांक्षा दीक्षित, शैफाली सिंह, प्रियंका यादव, इति यदि हैं ।यह फिल्म समाज में यह मैसेज देती है कि औरत को लेकर गलत धारणा न बनाएं। आमतौर पर औरत को समाज में गलत दृष्टि से देखा जाता है। बिना किसी ठोस कारण के उनके व्यक्तित्व या चाल-चलन पर उंगली उठाई जाने लगती है। आदित्य फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म का निष्कर्ष यही है कि सुनी-सुनाईबातों के आधार पर नारी के खिला

लॉकडाउन में यूट्यूब पर रिलीज हुई शार्ट फिल्म-'गुड्डा'

Image
    सिहेक्ट मीडिया मुम्बई:-  वागीश सारस्वत फिल्म प्रोडक्शन और फिल्मोनिया प्रोडक्शन्स के संयुक्त तत्वाधान में बनी शार्ट फिल्म-'गुड्डा' को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के महासचिव तथा लेखक निर्देशक वागीश सारस्वत ने राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन के बीच यूट्यूब पर रिलीज करके घर बैठे मनोरंजन करने के क्षेत्र में राहत प्रदान की है। निकिता राय द्वारा निर्मित चार मिनट की अवधि वाली यह शार्ट फिल्म सेक्स परिवर्तन की अनेक उलझी हुई गुत्थियों को बयां करती है। निर्देशक वागीश सारस्वत ने लॉकडाउन से कुछ माह पूर्व ही मुंबई के विभिन्न लोकेशन पर इस फिल्म की शूटिंग पूरी की थी।  बकौल वागीश सारस्वत 'गुड्डा' एक ऐसे लड़के की कहानी है जो लड़कियों की तरह रहना, कपड़े पहनना, सजना सँवारना तथा बाल बनाने का शौक रखता है। कालांतर इन इस लड़के को एक लड़के से प्रेम हो जाता है। वह उस लड़के के साथ लड़की बनकर जीवन बिताना चाहता है । परिवार और समाज के लोग उसका विरोध करते हैं। लेकिन 'गुड्डा' के पिता इस लड़ाई में उसका साथ देतें हैं और गुड्डा अपना सेक्स बदलवाने की दिशा में अग्रसर होता है। सेक्स परिवर्तन के विषय पर बनी इस फिल्म

मिथिला में भी कोरोना फैला।

Image
सिहेक्ट मीडिया बिहार:-पटना-दरभंगा 27अप्रैल 2020(मुकेश )। मिथिला में आठ नये मामले आने के साथ ही बिहार में आज रात कोरोना संक्रमितों की संख्या बढकर 345 हो गयी। राज्य के एक आला अधिकारी ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि कल यह संख्या तीन सौ से कम थी,लेकिन आज अचानक इजाफा हुआ है। कोरोना का कहर  मिथिला के दरभंगा,मधुबनी एवं पूर्णियां में भी फैलने लगा है।समाचार लिखे जाने तक इन जिलों में क्रमशः दो,पांच,एवं एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दरभंगा के जेपी चौक को सील कर दिया गया है।प्रशासन सतर्कता बढ़ा दी है।मधुबनी के कोशी इलाके करहरा ग्राम में कोरोना पॉज़िटिव मिलाने के बाद आला अधिकारियों ने इलाके का दौरा किया।

*रविन्द्र सिंह ने म्यूजिक वीडियो " इस क़दर प्यार है " का प्रथम पोस्टर लांच किया* 

Image
सिहेक्ट मीडिया मुम्बई:-आर-विज़न के एम डी रविन्द्र सिंह ने म्यूजिक वीडियो "इस क़दर प्यार है" का प्रथम पोस्टर हाल ही में रिलीज़ किया, इस एल्बम में टिकटोक के सितारे यादीत आचार्य एवं रिया किशनचंदानी ने अभिनय किया है। इसकी शूटिंग गोआ के रमणीय स्थानों पर किया गया है और इसका निर्माण आर-विज़न ने किया है। गीत को स्वर स्वयं रविन्द्र सिंह ने दिया है, संगीत के री-कंपोजर अमनदीप सिंह हैं, निर्देशन सुनील धर्माधिकारी का है और छायांकन सुमित सिंह का है। रविन्द्र सिंह ने यादीत आचार्य और रिया किशनचंदानी को इस म्यूजिक वीडियो से पहली बार इंट्रोड्यूस किया है, ये टिकटोक के लोकप्रिय सितारे हैं। रविन्द्र सिंह ने दोनों कलाकारों और पूरी टीम को इस एल्बम के हेतु भरपूर प्रशंसा की। निर्माता के रूप में रविन्द्र सिंह और संगीतकार अमनदीप सिंह ने कलाकारों पर पूर्ण विश्वास करते हुए इस एल्बम की सफलता पर पूर्ण विश्वास व्यक्त किया। गायक, निर्माता रविन्द्र सिंह की संगीत के प्रति इतनी दीवानगी है, की अब तक वह कई गीत और म्यूजिक वीडियो अपनी कंपनी आर-विज़न इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के ज़रिए दर्शको को दे चुके हैं। उनकी पिछली म्यूज

*जान है तो जहां है तभी तो आप महान  है- कुमार समत।*

Image
*जान है तो जहां है तभी तो आप महान  है। सिहेक्ट मीडिया नई दिल्ली: किसी ने ठीक ही कहा है जान है तो जहान ,तभी तो आप महान है। आजकल पूरी दुनिया में कोरोना वायरस की बीमारी दुनिया मे कहर बरपा रही है।इससे दूर रहना ही हमसब की समझदारी है। जब जिंदगी को सही ढंग से जीना चाहते है तो उसकी खूबसूरत बरकरार रखने के लिये निगरानी के साथ सुरक्षा भी करना पड़ता है। यदि स्वयं की जीवन बचाना चाहते है तो सरकार के द्वारा लगाए गए लॉक डाउन का सही से पालन करना हमारा फर्ज बनता है। तभी हम अपने जान की सुरक्षा के साथ ही सभी देशवाशियों की सुरक्षित कर सकते है। सिहेक्ट मीडिया के जी एम डी व सीएम इंडिया टीवी एवं सिने आजकल के प्रधान संपादक कुमार समत ने अपने समूह के तरफ से सभी भारतवाशियो को लॉक डाउन के अंतर्गत घर मे ही रहने की अपील की।उन्होंने यही भी  कहा की आप सुरक्षित है तो देश सुरक्षित होगा।इसीलिये हम सब मिलकर अपने प्रधानमंत्री के   देशहित में लगाये गये लॉक डाउन की अपील को घर मे रहकर  पालन करें। सर्च व    :-www.com/youtube.cmindiatv. https://cine aajkal.page. 9350816300/7210726300

भोजपुरी फ़िल्म अभिनेता सूरज सम्राट लॉकडाउन में कर रहें हैं खेती बाड़ी।

Image
फ़िल्म पीआरओ कुमार यूडी की रिपोर्ट। सिहेक्ट मीडिया भभुआ (बिहार):-भोजपुरी फ़िल्म अर्धांगिनी से बहुचर्चित भभुआ के लाल अभिनेता सूरज सम्राट इन दिनों फिल्मों को लेकर नहीं बल्कि खेती बाड़ी में व्यस्त हैं।उनके इस कार्य से इस लॉकडाउन के माहौल में उनके प्रशंसकों में जय किसान का सन्देश हैं।अर्थात जहाँ एक और सभी लोग घरों में हैं।खास कर शहर के कामकाजी लोग जो लॉकडाउन का पालन करते हुए घरों में हैं।पर ऐसे समय में फ़िल्म अभिनेता सूरज सम्राट फिल्मों की चकाचौंध से दूर गाँव में खेती करते हुए समय व्यतीत कर रहें हैं।सूरज सम्राट कहते हैं कि कोरोना वायरस से लड़ाई सिर्फ और सिर्फ सावधानी बरतने से ही विजयी हो सकतें हैं।कारण इसका कहर अब तक पूरी दुनिया में फ़ैल चूका हैं।लॉकडाउन के कारण फिल्मों का काम भी बन्द हैं।ऐसे में एक किसान के रूप में सूरज सम्राट गाँव में ज्यादा समय दें रहें हैं। सूरज सम्राट ने कहा कि किसान का बेटा हूँ और गाँव में ही पला बढ़ा हूँ।खेती बाड़ी तो शुरू से ही मेरे जीवन से जुड़ा हैं।भलें ही अभिनय आज मेरी पहचान हैं।पर किसान का बेटा होना और एक खुद को एक किसान के रूप सक्रिय रखना गर्वित करता हैं।उन्होंने यह भी

*लॉक डाउन की वजह से फिल्मी धरोहर, फिल्मिस्तान स्टूडियो बिल्कुल ठप है।

Image
   सिहेक्ट मीडिया मुम्बई:-   मुम्बई के गोरेगांव का फिल्मिस्तान स्टूडियो 4.5 एकड़ जमीन पर फैला है। शशधर मुखर्जी, राय बहादुर चुन्नी लाल(संगीतकार मदन मोहन के पिता), अभिनेता अशोक कुमार एवं ज्ञान मुखर्जी ये सभी निर्देशक हिमांशु राय की मृत्यु के बाद बॉम्बे टॉकीज बैनर से एक साथ अलग हो गए और सन 1943 में संयुक्त रूप से 'फिल्मिस्तान' की आधारशिला रखी। इसी फिल्मिस्तान से बतौर लेखक नासिर हुसैन 1948 में जुड़े और स्क्रीन राइटर के रूप में अनारकली,मुनीमजी और पेइंग गेस्ट जैसी सफल फिल्मों का सृजन किया। बाद में 'तुम सा नहीं देखा' से सफल निर्देशक के रूप में 'फिल्मिस्तान' के संरक्षण में ही स्थापित हुए। स्व हिमांशु राय के बॉम्बे टॉकीज के ज़माने से ही यह स्टूडियो परिसर था परंतु सन 1943 में इस स्टूडियो परिसर का नामाकरण 'फिल्मिस्तान' किया गया।1940 और 50 के दशक में यहां कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग हुई। 14 सेट वाले इस स्टूडियो में करीब 60 हिट फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। इनमें नागिन, अनारकली, शहीद और शबनम शामिल हैं। रॉ वन(2011),बॉडी गार्ड(2011),यशराज की धारावाहिक-खोटे सिक्के एवं डांस र

लॉक डाउन में प्रतिबंध के बावजूद पिछले दरवाजे से दुकानों से बेचे जा रहे सामान

Image
क्या लॉक डाउन सिर्फ उनके लिए है - पूछते है फुटपाथी गरीब दुकानदार। सिहेक्ट मीडिया बिहार :-बिहिया (भोजपुर) कोरोना संकट से बचाव हेतु लगाए गए लॉक डाउन के दौरान बिहिया बाजार में खोलने से रोकी गयी दुकानों में ताला जरूर बन्द है पर पाला खुला हुआ है।ऐसे दुकानों पर पिछले दरवाजे से सामान बेचा जा रहा है।बस एक फोन करने की जरूरत है।ये दुकान भवनों में स्थित है। जबकि दूसरी ओर  सड़क के किनारे फुटपाथ पर दुकान लगाकर दो जून की रोटी का जुगाड़ करने वाले फुटपाथी दुकानदार दुकान बंद रखने पर मजबूर है।अब इनके सामने परिवार के जरूरतों को पूरा करने की समस्या पैदा हो गयी है। हलो तनी दुकनवा खोलब ना,आई अगवे त बानी।फोन पर बिहिया में ऐसी आवाजे कभी भी सुनी जा सकती है।लोग पहले फोन पर दुकानदार का लोकेशन समझते है फिर पहुँच जाते है दुकान पर।ऐसे दुकानदारों को दिनभर अपने दुकान के इर्दगिर्द बैठ कर ग्राहकों का इंतजार करते देखा जा सकता है। यहां कपड़ा ,रेडीमेड, इलेक्ट्रॉनिक सामान ,जूता ,चप्पल,बिजली का सामान,मोबाईल सहित सभी तरह की दुकान जिन्हें लॉक डाउन में खोलने पर रोक है से पिछले दरवाजे से सामान बेचा जा रहा है।वह भी लॉक डाउन में साम

झारखण्ड में निर्मित नागपुरी फ़िल्म फुलमनिया यूट्यूब में की गयी रिलीज।

Image
फ़िल्म पीआरओ कुमार यूडी। सिहेक्ट मीडिया झारखंड-राँची/मुम्बई।आकृति एंटरटेनमेंट के बैनर तले पूर्ण रूप से झारखंड में निर्मित बहुचर्चित नागपुरी फ़िल्म "फुलमनिया" को यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है।  फ़िल्म को सिनेमा हॉल में पहले ही रिलीज कर दिया गया था। निर्माता निर्देशक लाल विजय शाहदेव ने बताया कि पहली बार किसी नागपुरी फ़िल्म को पूरे झारखंड के सिंगल थिएटर के अलावा मल्टीप्लेक्स में भी रिलीज किया गया था।फिर भी काफी लोगों तक यह फ़िल्म नहीं पहुँच पाई थी।पर दर्शकों के जबरदस्त मांग पर इसे यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है।लाल विजय ने बताया कि फुलमनिया पहली नागपुरी फ़िल्म है,जो पिछलें साल कांन्स फ़िल्म फेस्टिवल,फ्रांस में दिखाई गयी थी।यह फ़िल्म एक तरफ डायन प्रथा के दुःखद पहलू को उजागर करती है।वहीं बांझपन के शिकार औरतों के दर्द को दर्शाती है।फ़िल्म में बेटा-बेटी की समानता पर भी जोर दिया गया है।फ़िल्म की निर्मात्री नीतू अग्रवाल ने बताया कि यह फ़िल्म मनोरंजन से भरपूर है और यूट्यूब के माध्यम से पूरे झारखंड और आसपास के दर्शकों तक पहुंच पाएगी।फ़िल्म पूरे परिवार और खासकर नौजवानों को देखना चाहिए।फ़िल्म में स

मधुबनी के डी.एम.ने बाहर से आने वालों की सूचना देने की अपील की। 

Image
सिहेक्ट मीडिया बिहार:-- मधुबनी,26 अप्रैल 2020(अरविन्द/मुकेश)।नेपाल सीमा से जुड़े बिहार के मधुबनी के जिला मजिस्ट्रेट डॉ.निलेश रामचंद्र देवरे ने कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए लोगों खासकर सभी ग्राम प्रधानों से सतर्क रहने एवं वाहर से आने वालों की सूचना देने की अपील की है। डॉ.देवरे ने जारी एक "वीडियो सन्देश" में कहा है,कि लोग खासकर जिले के सभी ग्राम प्रधान बाहर से आने वालों की सूचना प्रशासन को दें,ताकि उनकी कोरोना टेस्ट कराया जा सके। जिला मजिस्ट्रेट ने कहा है, कि गत 21 अप्रैल को दिल्ली से एम्बुलेंस से आ रहे मधुबनी जिले के दो व्यक्तियों की जब गोपालगंज सीमा पर जांच करायी गयी, तो उनमें एक व्यक्ति कोरोना पॉज़िटिव पाया गया ।उनके जिले में आने से समस्या बढ़ सकती थी। डॉ.देवरे ने कहा है,कि गत दिनों अंधराठाढ़ी में भी बाहर से आने वाले चार व्यक्तियों को पकड़ा गया था।वे दाह संस्कार में हिस्सा लेने आये थे। पेशे से डॉक्टर देवरे ने दावा किया है,कि अभी तक जिले में एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया है।

पवन सिंह का गाना 10 मिलियन किया पार ।

Image
सिहेक्ट मीडिया मुम्बई:-भोजपुरी सिनेमा के गायकी के सिरमौर व सुपरस्टार पवन सिंह के शानदार गानों का उनके फैंस व उन्हें चाहने वालों को एवं संगीत प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार रहता है। उनका जब भी कोई गाना रिलीज होता है तो रिलीज होते ही वायरल हो जाता है। अभी हाल ही में उनका नया गाना मधुर अंदाज में गाया हुआ दुगो रख ले बानी यूट्यूब पर रिलीज किया गया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने को एसआरके म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। यह गाना देखते ही देखते 10 मिलियन से अधिक व्यूज यूट्यूब पर पार कर चुका है। एसआरके म्यूजिक प्रस्तुत दूगो रखले बानी गाने में पवन सिंह के साथ स्वर में स्वर मिलाया हैं पार्श्व गायिका प्रियंका सिंह ने। इस गाने में पवन सिंह और प्रियंका सिंह की तुकबंदी सुनते ही बनती है और उनका नोक झोक गाने में सुनने में बड़ा प्यारा लगता है। इस गाने को लिखा है प्रकाश बारूद ने। कर्णप्रिय संगीत से सजाया है संगीतकार छोटे बाबा बसही ने। गाने की परिकल्पना दीपक सिंह ने किया है और डिजिटल प्रमोटर अमित सिंह, समर मोदी हैं। फिलहाल इस गाने का अभी सिर्फ ऑडियो ही आया है जोकि काफी धूम

*जनसेवा में जुटीं भाजपा नेत्री, लोगों ने सराहा*

Image
सिहेक्ट मीडिया बिहार:-कोइलवर/भोजपुर जानलेवा कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में लोग खुलकर सहयोग करने लगे हैं। इसे लेकर विभिन्न संगठनों और बुद्धिजीवियों ने सहयोग का हाथ बढ़ा दिया है। सभी अपने-अपने स्तर से सहयोग करने में जुट गए हैं। कोई गरीबों के बीच खाद्य सामग्रियों का वितरण कर रहा है, तो कोई मास्क, सैनिटाइजर, फिनाइल आदि का वितरण कर लोगों को कोरोना से बचाव की जानकारी दे रहा है। जिला प्रशासन और सरकार को भी इस आपदा से निपटने के लिए सहयोग राशि दे रहे हैं। ऐसे संकट की घड़ी में BJP बिहार प्रदेश की महिला मोर्चा मंत्री सह सकड़ी मुखिया स्वेता सिंह ने पहल किया है। इस दौरान उन्होंने संदेश विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जा-जाकर लोगों के बीच मास्क, सेनिटाइजर व जरूरतमंद लोगों को राशन पहुंचा रही हैं। इस दौरान भाजपा नेत्री स्वेता सिंह ने कोरोना से जंग हेतु इससे बचाव के लिए लॉक डाउन का पालन करने था समाजिक दूरी बना कर रहने का आग्रह किया। इसके अंतर्गत लॉक डाउन से पीड़ित लोग जिन्हें रोज 2 वक्त का खाना नही मिल पा रहा है उसको राशन देने के साथ-साथ लोगों के बीच मास्क, सेनेटाइजर , बिलीचिंग पावडर आदि का वितरण क

*कहीं कोरोना का कहर तो कहीं बेमौसम बारिश की मार झेलने को मजबूर, किसान-मजदूर*।

Image
सिहेक्ट मीडिया:- एक तरफ वैश्विक महामारी का प्रकोप अभी पूरी दुनिया को दहलाये हुए है जिसकी ठनक से अपना भारत भी दहशत में है। लाकडाउन के माध्यम से कोरोना महामारी से निजात पाने की देश भरपूर कोशिश कर रहा है। वही दूसरी तरफ देश को भोजन की व्यवस्था देने वाले किसानों पर दोहरी मार पड़नी शुरु है। कोरोना महामारी को लेकर लाकडाउन के तहत फसलों की कटाई भी बंद थी। सरकार द्वारा मिली ढील के तहत फसलों की कटाई अभी शुरु  हुयी है। रबी की पूरी फसल लाकडाउन के चलते खलिहानों से घर तक भी नहीं पहुंच पायी है। सभी किसान अपनी मेहनत की कमाई को बटोरने में लगे ही हैं तबतक बेमौसम बारिश ने किसानों के कलेजे पर पत्थर ही पटक दिया। रविवार को गरज के साथ हुई बारिश से किसानों को कहीं का भी नहीं छोड़ा। देश को दोनों जून की रोटी मुहैया कराने वाला किसान आज दोनों आपदाओं की मार झेलने को मजबूर है। देखा भी गया है कि हर आपदाओं की मार पहले धरती रत्न किसानों को ही झेलनी पड़ती है।